कर्ज से परेशान शख्स ने रची अपहरण की साजिश

Thu, Jun 01, 2023, 08:52

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई : बांगुरनगर पुलिस (Bangurnagar Police) ने किडनैपिंग ( kidnapping) के मामले को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिस आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, उसीने अपने अपहरण का प्लान बनाया था और पिता से पांच लाख रुपये की मांग की थी। जिसके लिए उसने अपने सहकर्मी का सहयोग लिया। पुलिस ने पहले उसीको हिरासत में लिया। इसके बाद उसने एक के बाद एक जानकारी पुलिस को दे दी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी डी मार्ट में मैनेजर (manager at d mart) के पदपर कार्यरत था। 31 मई की रात साढ़े ग्यारह बजे के लगभग जब आरोपी डी मार्ट से निकाला तब उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया। पत्नी ने कई बार मोबाइल पर कॉल किया लेकिन फोन नहीं लगा। आरोपी की पत्नी के मोबाइल पर रात 2 बजे के लगभग एक व्हाट्सएप आया जिसमें उसका हाथ पैर बंधा हुवा था। इसके बाद वाट्सअप कॉल किया और उसे छोड़ने के लिए 5 लाख रुपये की डिमांड की। पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
हमने जांच करते हुए लगभग 100 सीसीटीवी कैमरे तलाशे जिसमें इसका खुलासा हुआ और फिर मामले को हल कर लिया गया। (अजयकुमार बंसल,डीसीपी ज़ोन 11)

सीसीटीवी से हुआ खुलासा
दरअसल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कराने के बाद जब जांच शुरू किया, तब कुछ तकनीकी जानकारी और सीसीटीवी फुटेज ने पोल खोल दी। इसके बाद पुलिस ने उसके सहकर्मी को हिरासत में लिया जिससे पूछताछ की गई। उसीने पूरा वाकिया पुलिस को बता दिया। जिससे पुलिस का शक यकीन में बदल गया और फिर मामले को सुलझा लिया गया।

बैंक के लोन से था परेशान
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी जितेंद्र जोशी ने कई लोन ले रखे हैं। जिसका ईएमआई भरने के लिए उन्हें पैसे की जरूरत थी। इसीलिए उसने अपने सहकर्मी की मदद ली और फिर किडनैपिंग का प्लान बनाया। इसके बाद सहकर्मी ने उसके पिता से बात की और फिरौती की मांग की।

कम पैसे की वजह से शक
पुलिस की थियरी के मुताबिक अगर किसीको किडनैप किया जाता है, तो फिरौती के तौर पर बड़े अमाउंट की मांग करेगा। लेकिन इस मामले में सिर्फ पांच लाख रुपयों की मांग की गई थी। इसलिए पुलिस को उसपर शक हो गया और फिर पुलिस ने उस कड़ी में जांच शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups