पूरा ब्रिज जुलाई में होगा शुरू
बिना धूम धाम के खुला ब्रिज
मुंबई। डिलाइड रोड ब्रिज (Delayed Road Bridge) का एक हिस्सा गुरुवार को खोल दिया गया।यह ब्रिज पिछले 5 साल से बंद पड़ा था। इस ब्रिज के निर्माण में रेलवे की ओर से बड़ा समय लगा जिसके चलते ब्रिज को खोलने को लेकर तीन बार तारीख दी गई। अभी आधे ब्रिज के शुरू होने से जी के मार्ग से दीपक सिनेमा की ओर आवागमन आसान हुआ है।अभी भी लोअर परेल और करी रोड की ओर जाने के लिए लोगो को और तीन महीने इंतजार करना पड़ेगा।
बता दे कि डीलाईड रोड ब्रिज जुलाई 2018 में बंद किया गया था। मुंबई में सी एस टी एम के पास हिमालय ब्रिज और अंधेरी के गोखले ब्रिज की दुर्घटना के बाद इस ब्रिज को जर्जर बंद कर दिया गया था। इस ब्रिज के बंद होने से केईएम टाटा अस्पताल जैसे स्थानों और खासकर डीलाइड रोड पोलिस स्टेशन जाने के लिए वर्ली वासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । जिसका अभी और लोगो के 3 महीना इंतजार रहेगा।ब्रिज के निर्माण में मनपा और रेलवे के बीच हुई रस्साकस्सी के कारण ब्रिज के निर्माण में देरी हुई।मनपा ने ब्रिज के निर्माण पर कुल 138 करोड़ का ठेका दिया था जिसमे रेलवे परिसर में आने वाले ब्रिज के निर्माण पर मनपा ने रेलवे को 87 करोड़ दिया। ब्रिज के पूरी तरह शुरू न होने से
ब्रिज पर फिलहाल फुटपाथ नही है
ब्रिज के दोनो ओर अभी फुटपाथ नही बनाया गया है जिससे पैदल चलने वालो के लिए बड़ी परेशानी है।लोगो के एक ओर से दूसरे ओर आने के लिए अभी भी दिककतो का सामना करना पड़ेगा। मनपा अभी ब्रिज के दोनो ओर फुटपाथ बनाने का काम शुरू करेगी। जिससे ब्रिज का पूरा उपयोग मिलने के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।
दो जगहों पर लगेगा इक्सलेटर
ब्रिज पर लोगो को चढ़ने के लिए तकलीफों का सामना न करना पड़े इसके लिए ब्रिज के दोनो ओर मनपा दो इक्सलेटर लगाने का निर्णय लिया है। ब्रिज पर आने जाने के लिए इक्सलेटर लगने के बाद सही रूप में ब्रिज का उपयोग हो सकेगा।
मनपा इसके पहले दो बार ब्रिज के शुरू होने की तारीख की थी घोषित
मनपा ने मई 2022 और दिसंबर 2022 में ब्रिज के उद्घाटन करने के घोषणा की थी।लेकिन समय पर ब्रिज का उद्घाटन नही हो सका। गुरुवार को भी अभी आधे ब्रिज का उद्घाटन हो पाया है। पूरा ब्रिज जुलाई में शुरू होने की जानकारी मनपा अधिकारियो ने दी।
Source : Hamara Mahanagar Desk - Post By : Rekha Joshi Thu, Jun 01, 2023, 07:59