मॉडल ने दर्ज करवाया एफईएआर

Wed, May 31, 2023, 09:24

Source : Hamara Mahanagar Desk

जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
मुंबई :
ओशिवारा पुलिस थाने में एक स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस (struggling actress) ने एफ आई आर (FIR) दर्ज करते हुए कहा है कि उसे मॉडलिंग के नाम पर प्रताड़ित किया गया। यही नहीं उसके साथ बलात्कार (rape) भी किया गया। सिर्फ मॉडलिंग के नाम पर युवती को आरोपी अपनी हवस का शिकार बनाते रहा। मामले में ओशिवारा पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर रांची पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है। क्योंकि यह मामला रांची से शुरू हुआ था, इस वजह से इसे जांच के लिए रांची पुलिस को सौंप दिया गया है।
दरअसल यह पूरा मामला तब सामने आया जब युवती ने सोशल मीडिया पर हरेशमेंट के बारे में जानकारी दी। इसके बाद वह ओशिवारा पुलिस थाने पहुंची और मामले में एफआईआर दर्ज करवाया। युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी तनवीर खान ने मॉडलिंग और एक्टिंग के नाम पर पहले उसे बहलाया फुसलाया, इसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किये। संबंध स्थापित करने के बाद आरोपी ने उसे धमकाया भी कि अगर उसने इस घटना की जानकारी किसीको दी तो वह उसे मार डालेगा। इसलिए वह चुप रही। इस युवती ने सोशल मीडिया के जरिये अपनी पीड़ा बताते हुए यश मॉडल के संचालक पर कई बड़े संगीन आरोप लगाये हैं। युवती ने आरोप लगाया है कि यह कंपनी मॉडलिंग कंपनी नहीं है, बल्कि यहां पर अश्लीलता परोसी जाती है। आरोपी ने युवती की तस्वीर सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर भी उसके साथ घिनौने हरकतों को अंजाम दिया है। 

आरोपी की सफाई
आरोपी ने एक वीडियो जारी कर मॉडल युवती द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन किया है। उसने आरोप लगाया कि मोडल ने ही उसके फोटो को दूसरी दूसरी साइटों पर अपलोड किया। जबकि शिकायत में महिला ने कहा है कि उसके फ़ोटो को झूठे नाम से सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाकर वहां भेजा  जानेलगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

धर्म बदलने का लगाया आरोप
मॉडल ने पुलिस को दिए गए अपने बयान में कहा है कि आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाने कब बाद उससे शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा। यही नहीं उसने मॉडल से धर्म बदलकर नाम बदलने के लिए कहा था। जिसे उसने माना कर दिया। इसीलिए वह शादी के लिए भी तैयार नही हुई। इसके बाद अलग अलग तरीके से उंसके पास पहुंचकर आरोपी इसे परेशान करता था। डीसीपी के के उपाध्याय ने बताया कि मामले को जांच के लिए रांची पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है। 

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups