राजनीति की  भेंट चढ़ रहा डीलाइड रोड ब्रिज

Wed, May 31, 2023, 09:20

Source : Hamara Mahanagar Desk

मनपा के सामने खड़ी हुई परेशानी
एक दो दिन में मुख्यमंत्री के हाथो ब्रिज हो सकता ब्रिज का उद्घाटन 
मुंबई।
लोअर परेल स्थित डिलाइड रोड ब्रिज (Dealide Road Bridge) आज से गणपत राव  कदम मार्ग से एन एम जोशी मार्ग की ओर जाने के लिए खोला जाना था। राजनीतिक के चलते ब्रिज का उद्घाटन आज नहीं किया जा सका है। सूत्रों की मानें तो ब्रिज का उद्घाटन अगले दो दिन में  मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के हाथों किया जाएगा। 
बता दे कि लोअर परेल स्थित डिलाइड रोड ब्रिज खोलने के लिए लटक रहा है। ब्रिज बनने में देरी होने के बाद अब राजनीति की भेट चढ़ रहा है। जिसके चलते बुधवार को ब्रिज नहीं खोला जा सका। ब्रिज का निर्माण  5 साल बाद हुआ। मनपा ने कहा था कि  31  मई को ब्रिज का एक हिस्सा आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। हजारों यात्रियों को दक्षिण मुंबई से पूर्व और पश्चिम मुंबई आने-जाने में आसानी होगी। मनपा  रोड डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने बताया कि ब्रिज का काम पूरा हो गया है। लाइटिंग का काम बुधवार देर रात तक पूरा कर लिया जाएगा। हमें जब भी आदेश मिलेगा हम ब्रिज खोलने के लिए तैयार हैं। मनपा गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि जल्द ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बिना किसी आधिकारिक कार्यक्रम के आकर ब्रिज का उद्घाटन कर देंगे।  शिंदे गुट के सांसद राहुल शेवाले और माहिम के विधायक सदा सरवणकर की मौजूदगी में भी  ब्रिज को खोला जा सकता है। मनपा के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इससे पहले कांदिवली में मुख्यमंत्री शिंदे ने अनधिकृत कार्यक्रम में एक छोटे से ब्रिज का उद्घाटन किया था। वह ब्रिज मनपा  ने बनाया था लेकिन उद्घाटन कार्यक्रम नहीं रखा गया था। जब मुख्यमंत्री ने ब्रिज का उद्घाटन किया तब मनपा के अधिकारी मौजूद थे।डिलाइल रोड ब्रिज लोअर परेल में आता है। यह क्षेत्र उद्धव ठाकरे गुट (Uddhav Thackeray faction) के सांसद अरविंद सावंत और विधायक आदित्य ठाकरे के विधानसभा क्षेत्र में आता है। मनपा ब्रिज के उद्घाटन का कार्यक्रम रखती है और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) आते हैं तो भी मनपा को सांसद अरविंद  सावंत और आदित्य ठाकरे दोनों को निमंत्रण देना होगा। ऐसी स्थिति से बचने के लिए मनपा प्रशासन ने इसकी अधिकृत ओपनिंग कार्यक्रम ही नहीं करने का निर्णय लिया है।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups