Zodiac Signs As Mothers: इन पांच राशियों की महिलाएं बनती हैं बेस्‍ट मां

Source : Hamara Mahanagar Desk - Post By : Rekha Joshi    Fri, May 26, 2023, 05:39



Zodiac Signs As Mothers: मां की तुलना किसी से नहीं की जा सकती है। जीवन में संघर्ष, बलिदान और मातृत्व का दूसरा नाम मां है। कहते हैं कि परम पिता परमेश्वर हर वक्त हमारे साथ नहीं रह सकते हैं, इसलिए उन्होंने मां को बनाया। मां ममता का सागर होती है, यह हर कोई जानता है और यह सच भी है। मां की ममता को किसी पैमाने पर तोला नहीं जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र में भी मां के सन्दर्भ कई बातें बताई गई हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसी राशियां जो साबित होती हैं बेहतरीन मां।

मेष राशि की महिलाएं
इस राशि की महिलाएं काफी महत्वाकांक्षी होती हैं। हालांकि, अपने बच्‍चों की सुरक्षा और परवरिश में कोई कमी नहीं होने देती हैं। साथ ही बच्चों के पालन-पोषण को लेकर कोई समझौता करना पसंद नहीं करती हैं। मेष राशि (Aries) की महिलाएं काम और परिवार में बेहतरीन तालमेल बिठा लेती हैं। यह खूबी उनके बच्चों के लिए वरदान साबित होता है।

वृषभ राशि की महिलाएं
वृषभ राशि (Taurus) की महिलाएं धैर्यवान होती हैं। इस राशि की महिलाओं में धैर्य पहले से होता है। जीवन में चाहे कितनी बाधाएं आ जाएं, ये अपने बच्‍चों की परवरिश में कोई कमी नहीं आने देती हैं। अपने धैर्य के बल पर सभी मुसीबतों से पार पा लेतीं हैं। इस राशि की महिलाएं स्वभाव से जिद्दी भी होती हैं। इस स्वभाव का असर इनके बच्चों पर भी पड़ता है।

तुला राशि की महिलाएं
इस राशि की महिलाएं संतुलित मां बनने में सफल होती हैं। इनके शांत स्वभाव से हर कोई प्रभावित होता है। अपने बच्चों की गलती पर गुस्सा होने की बजाय ये प्यार से समझाती हैं। इसके लिए बच्चे भी इन्हें खूब पसंद करते हैं और अपने दिल की बात शेयर करते हैं।

मकर राशि की महिलाएं
मकर राशि (Capricorn) की महिलाएं गंभीर प्रवृत्ति की होती हैं। ये नियमों का निर्वाह करना बखूबी जानती हैं। इसके लिए बच्चे की परवरिश भी सही से करती हैं। अपने बच्चों को मां के साथ पिता का भी प्‍यार देने की कोशिश करती हैं। कई बार इनकी शर्तें बच्‍चों की आजादी में रोड़ा बनने लगती हैं।

मीन राशि की महिलाएं
इस राशि की महिलाएं संवेदनशील होने के साथ ही प्रकृति प्रेमी भी होती हैं। इसका असर इनके बच्‍चों की परवरिश पर नजर आता है। मीन राशि की महिलाओं में कला के प्रति अधिक झुकाव रहता है। इसके चलते ये अपने बच्चों में भी उन गुणों को विकसित करने में कामयाब होती हैं।


#महाराष्ट्र,    #उत्तर प्रदेश,    #बिहार

ताजा खबरे