Raw Mango Recipes: गर्मी से बचने के लिए खाने में जरूर शामिल करें कच्चा आम

Fri, May 26, 2023, 05:25

Source : Hamara Mahanagar Desk

इससे बनाएं ये 4 चीज़ें
Raw Mango Recipes:
गर्मी के मौसम ने लोगों को बेहाल कर दिया है। तेज धूप की वजह से तरह-तरह की बीमारियों का खतरा बना रहता है। ऐसे में गर्मी को मात देने के लिए आपको अपनी डाइट पर खास ध्यान देने की जरूरत है। 
आम गर्मियों का लोकप्रिय फल है। हीट स्ट्रोक से बचने के लिए आप खाने में कच्चे आम (Raw Mango) शामिल कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल कर कई तरह की रेसिपीज बना सकते हैं। इससे अचार, चटनी से लेकर सलाद और ड्रिंक तक कई तरह के व्यंजन तैयार किए जा सकते हैं।
यह सिर्फ स्वाद के मामले में ही नहीं, बल्कि ये सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। हरे आम फाइबर से भरपूर होते हैं जो तृप्ति पाचन में सहायता कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं, कच्चे आम को किन तरीकों से डाइट में शामिल करें।

कच्चे आम से बना सलाद
यह कच्चे आम (Raw Mango) का स्वाद लेने का सबसे आसान तरीका है। आपको बस इतना करना है कि कच्चे आम के टुकड़े, स्वीट कॉर्न, कटे हुए टमाटर और अनानास (Tomato and Pineapple) को एकसाथ मिक्स करना है। आप इस सलाद को अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं।

आम पन्ना
आम पन्ना (Mango Panna) गर्मियों का सबसे लोकप्रिय डिश है। यह आपकी प्यास बुझाने के साथ बॉडी को भी रिफ्रेश करती है। इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ कच्चे आम, काला नमक, जीरा पाउडर, ब्राउन शुगर और पुदीने के पत्तों की जरूरत होती है। इन सभी सामग्री को मिलाकर आप इस टेस्टी ड्रिंक को तैयार कर सकते हैं।

आम की चटनी
अक्सर लोग गर्मी में अपने भोजन के साथ कुछ चटपटी चटपटी चटनी (tangy chutney) का आनंद लेना पसंद करते हैं। इस पौष्टिक कैरी चटनी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। आप इसे एक बार बना सकते हैं और कई दिनों तक स्टोर कर सकते हैं। इसे अपने नियमित भोजन के साथ लें और आनंद लें।

कच्चे आम का रसम
रसम का स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है। आप इसे लंच या डिनर में शामिल कर सकते हैं। इसके लिए टमाटर, कच्चे आम और काफी सारे घरेलू मसालों का उपयोग कर बना सकते हैं।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups