औद्योगिक क्षेत्र में बदलाव को ध्यान में रखते हुए शिक्षा ग्रहण करें - जे. पी .नड्डा 

Source : Hamara Mahanagar Desk - Post By : Rekha Joshi    Thu, May 18, 2023, 08:45



मुंबई : प्रभादेवी के रवींद्र नाट्य मंदिर में 'छत्रपति शाहू महाराज युवा शक्ति करियर शिविर' मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा (J P Nadda) ने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा (Mangal Prabhat Lodha) ने भी विद्यार्थियों से संवाद सांझा किया। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने ऑडियो टेप के माध्यम से शिविर को बधाई संदेश दिया। आज औद्योगिक क्षेत्र तेजी से परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। बदलते समय के अनुसार कौशल प्राप्त करना समय की आवश्यकता बन गई है। इस लिए तकनीकी प्रशिक्षण आवश्यक है। नौकरी के साथ-साथ प्रशिक्षण आवश्यक है। हर सेक्टर को अपग्रेड करना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 लाख नौकरियां देने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री द्वारा 2 लाख से अधिक उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। 13 लाख से अधिक लोगों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। देश में कौशल विकास की आवश्यकता को समझते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कौशल विकास मंत्रालय की स्थापना की, ऐसा जे पी नड्डा ने कहां।  कक्षा 10 वीं और 12 वीं के बाद छात्रों के मन में यह प्रश्न होता है कि, क्या करें? और किस क्षेत्र में उन्हें कौशल प्राप्त करने की आवश्यकता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए कि यदि छात्रों का संवाद बढ़ता है और उन्हें सही समय पर उचित मार्गदर्शन मिलता है तो यह उनके लिए फायदेमंद हो सकता है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में इन्हें पूरे राज्य में इन परियोजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया जा रहा है।, ऐसा मंत्री लोढ़ा ने कहां। 


#महाराष्ट्र,    #उत्तर प्रदेश,    #बिहार

ताजा खबरे