महाराष्ट्र में आगामी सभी चुनाव लड़ेगी आप 

Source : Hamara Mahanagar Desk - Post By : Rekha Joshi    Wed, May 17, 2023, 08:31



संगठन को मजबूत करने के लिए उचित कदम उठाएगी 
आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) को एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल के रूप में जाना जाता है। आम आदमी पार्टी अनेक राज्यों में अपनी पहचान बनाते हुए आगामी सभी चुनाव महाराष्ट्र में भी मजबूती से लड़ेगी। उपरोक्त बातों को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी ने आज मुंबई क्षेत्र की समितियों को छोड़कर महाराष्ट्र में सभी स्तरों की समितियों को भंग करने की घोषणा की है। महाराष्ट्र में जमीनी स्तर से पार्टी संगठन को हर स्तर पर मजबूत करने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी आगामी सभी चुनाव मजबूती से लड़ेगी और महाराष्ट्र राज्य में अपना झंडा बुलंद करेगी।
महाराष्ट्र छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा जोतिबा फुले, छत्रपति शाहू महाराज, डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर और कई अन्य सम्मानित महापुरुषों की भूमि होने के नाते, यह प्रगतिशील राजनीति का उद्गम स्थल है। महाराष्ट्र की जनता आम आदमी पार्टी को स्वीकार करने के लिए तैयार है और विभिन्न स्तरों पर लोगों ने पार्टी में शामिल होने के लिए अपनी तत्परता दिखाई है। महाराष्ट्र में पार्टी संगठन का पुनर्निर्माण किया जा रहा है जैसा कि अन्य राज्यों में किया गया है जहां आम आदमी पार्टी सक्रिय राजनीतिक भूमिका निभा रही है।  महाराष्ट्र में आम आदमी पार्टी का नेतृत्व दिल्ली के नेतृत्व के सहयोग से अभी महाराष्ट्र मे स्वार्थ की राजनीति करने वाली 'पन्नास खोके' सरकार की गंदी राजनीति को मात देकर महाराष्ट्र को एक वैकल्पिक राजनीति देंगी और वास्तव में एक गौरवशाली महाराष्ट्र राज्य लोगों को पेश करेगी। 


#महाराष्ट्र,    #उत्तर प्रदेश,    #बिहार

ताजा खबरे