नई दिल्ली. आपने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) पर बने कई मीम देखे होंगे. इनमें लंच ब्रेक के नाम (name of lunch break) पर कैसे कर्मचारी काम को लेकर लापरवाही करते हैं, ये देखने को मिलता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर बैंक में लंच ब्रेक का असली नियम क्या है? इस खबर को पढ़ लेने के बाद आप बैंक में कर्मचारियों द्वारा उल्लू नहीं बन पायेंगे. जी हां, अगर अगली बार बैंक वालों ने आपको कहा कि लंच ब्रेक है तो आप उन्हें ये नियम बताकर अपना काम समय पर करवा सकते हैं.
SBI ही नहीं, हर बैंक में लंच ब्रेक को लेकर एक ख़ास नियम है. हालांकि, अगर सही बताया जाए तो RBI के नियम के मुताबिक़, बैंक में लंच ब्रेक नहीं हो सकता. जी हां, बैंकों में लंच ब्रेक का कोई नियम नहीं है. लेकिन चूंकि, वहां भी इंसान ही काम करते हैं, इस वजह से वहां लेबर लॉ अप्लाई (Under labor law) होता है. लेबर लॉ के अंदर कोई भी शख्स जो आठ घंटे काम करता है, उसे आधे घंटे का लंच ब्रेक मिलना जरुरी है. इस कारण बैंकों में हर कर्मचारी को आधे घंटे का लंच ब्रेक मिल सकता है.
एक साथ नहीं ले सकते हैं ब्रेक
अगर अगली बार आप बैंक में जाएं और वहां लंच बताकर इन्तजार करने को कहा जाए, तो आप इस आधार पर अपनी बात कह सकते हैं. दरअसल, नियम के मुताबिक़, बैंक में हर कर्मचारी एक साथ ब्रेक नहीं ले सकता. शिफ्ट रोटेशन के साथ ही आधे कर्मचारी जब ब्रेक लेंगे तब आधे काम करेंगे. यानी कोई भी आपको इंतजार करने को नहीं कह सकता. बैंक के आधे कर्मचारी ब्रेक के दौरान काम करेंगे.
सिर्फ आधे घंटे का है ब्रेक
बैंकों में आठ घंटे की शिफ्ट होती है. ऐसे में लेबर लॉ के मुताबिक, बैंक के कर्मचारी को आधे घंटे का ब्रेक मिलता है. सोशल मीडिया पर एसबीआई के लंच ब्रेक को लेकर कई तरह की क्यूरिज देखने को मिली. सोशल मीडिया साइट कोरा पर कई लोगों ने एसबीआई का असली ब्रेक टाइम सर्च किया. इसके जवाब में यही लिखा मिला कि असल में बैंक को आरबीआई की तरफ से कोई ब्रेक नहीं मिलता. यानी अब वो आपको ब्रेक के बहाने उल्लू नहीं बना पाएंगे.



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, May 11 , 2023, 01:33 AM