कोलकाता, 12 अप्रैल (वार्ता) पूर्व भारतीय कोच और कमेंटेटर रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने कहा है कि मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा का फॉर्म में लौटना टीम के लिये अच्छा संकेत है। मुंबई ने मंगलवार को दिल्ली कैपिल्स के खिलाफ छह विकेट की रोमांचक जीत दर्ज करके अंक तालिका में अपना खाता खोला। दिल्ली ने मुंबई के सामने 173 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे रोहित की टीम ने आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया।
रोहित ने अपनी टीम की अगुवाई करते हुए 45 गेंद पर 65 रन की पारी खेली, जिसमें छह चौके और चार छक्के शामिल रहे। शास्त्री ने रोहित की प्रशंसा करते हुए कहा, "रोहित शर्मा ने शानदार ढंग से दिल्ली के खिलाफ दबाव को कम किया। उन्होंने आगे आकर टीम का नेतृत्व किया। इस मैच जीतने वाले प्रदर्शन से उन्हें और मुंबई इंडियन्स को बहुत फायदा होगा। इस जीत से मुंबई इंडियन्स को टूर्नामेंट में आगे बढ़ते हुए काफी आत्मविश्वास मिलेगा।"
मुंबई इस समय अंक तालिका में एक जीत और दो हार के साथ आठवें स्थान पर है। रोहित का टीम का अगला मुकाबला रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Apr 12 , 2023, 05:11 AM