IPL 2023: रोहित शर्मा ने दिया पृथ्वी शॉ को ‘लालच’, 4 गेंदों में खेल खत्म, हर्षा भोगले की बोलती बंद

Tue, Apr 11 , 2023, 08:58 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नई दिल्ली. पृथ्वी शॉ का आईपीएल 2023 में फ्लॉप शो जारी है. दिल्ली कैपिटल्स का ये ओपनर मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी नहीं चला. शॉ ने शुरुआत तो अच्छी की लेकिन उनकी पारी 15 रनों पर समाप्त हो गई. पृथ्वी शॉ को आउट करने के लिए मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने गजब जाल बिछाया. इस खिलाड़ी को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने लालच दिया और शॉ (Prithvi Shaw) का खेल खत्म हो गया.
बता दें पृथ्वी शॉ के विकेट के साथ ही रोहित शर्मा ने मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले का भी मुंह बंद कर दिया जो कि मुंबई के कप्तान के फैसले पर सवाल खड़े कर रहे थे. आइए आपको बताते हैं कि कैसे रोहित शर्मा ने अपनी चाल से शॉ को पवेलियन की राह दिखाई.
शॉ को लगा रोहित शर्मा की चाल से शॉक
रोहित शर्मा ऑफ स्पिनर ऋतिक (spinner hrithik) शौकीन को चौथे ही ओवर में अटैक पर ले आए. पृथ्वी शॉ ऑफ स्पिनर्स के खिलाफ आक्रामक रहते हैं और उन्हें आउट करने के लिए रोहित शर्मा ने शौकीन को गेंद सौंपी. शॉ ने शौकीन की पहली ही गेंद पर चौका लगाया लेकिन चौथी गेंद पर वो फंस गए. शौकीन की गेंद पर स्वीप खेलने की कोशिश में वो स्क्वायर लेग पर खड़े कैमरन ग्रीन को कैच थमा बैठे. शॉ के लिए रोहित शर्मा ने स्क्वायर पर अपने बेस्ट फील्डर को सेट किया था और यहीं दिल्ली का ये बल्लेबाज धरा गया.
हर्षा भोगले की बोलती बंद
बता दें जब रोहित शर्मा ने शौकीन को अटैक पर लगाया तो कमेंट्री कर रहे हर्षा भोगले ने इस फैसले पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि शॉ के सामने ऑफ स्पिनर लाने का फैसला उन्हें समझ नहीं आया लेकिन जब शौकीन ने विकेट लिया तो वो भी रोहित की रणनीति को सलाम करने लगे.
पृथ्वी शॉ का खराब प्रदर्शन
रोहित ने हर्षा भोगले की तो बोलती बंद की ही लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर शॉ का बल्ला भी रन उगलना भूल गया है. शॉ ने 4 मैचों में सिर्फ 34 रन ही बनाए हैं. उनका औसत 9 रन प्रति मैच से भी कम है.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups