Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में रात की बारिश के बाद सुबह खिली धूप

Sat, Mar 25, 2023, 06:23

Source : Hamara Mahanagar Desk

जानें कैसा रहेगा 30 मार्च के बाद तापमान
दिल्ली-एनसीआर
में हुई बारिश से मौसम ठंडा हो गया। देर रात तक रुक-रुक कर बारिश (rain) का सिलसिला जारी रहा। वहीं शुक्रवार दिन और रात में बारिश के बाद शनिवार सुबह धूप (Sunlight) खिलने से मौसम काफी अच्छा हो गया है।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के मौसम में हुए बदलाव से अभी एक सप्ताह तक मौसम सुहावना ही बना रहेगा। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के कारण बारिश की संभावना नहीं है और तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी देखने को नहीं मिलेगी। पूरे सप्ताह आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 30 मार्च के बाद से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी।
उत्तर भारत में दो-दो पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण बीते सोमवार रात को दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के साथ ओले भी पड़े थे। इस कारण तापमान में गिरावट हुई थी। 24 मार्च के लिए भी मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। इसी के अनुसार शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और 10 बजे के बाद हल्की से तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। 
इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलती रही। रुक-रुक के अलग-अलग इलाकों में बारिश होती रही। मौसम का यह मिजाज शाम तक बना रहा। इस कारण शुक्रवार को औसत अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 30.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शाम साढ़े पांच बजे तक 000.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि आयानगर में सबसे अधिक 001.3 मिमी बारिश (001.3 mm rain) रिकॉर्ड की गई। 
इधर गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 28.4 और न्यूनतम तापमान 16.5 दर्ज हुआ। जबकि यहां 002.0 बारिश दर्ज की गई। वहीं फरीदाबाद में सबसे अधिक बारिश 002.5 मिमी दर्ज हुई। यहां तापमान 28.3 व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups