महिला यात्रियों को किराए में 50% की छूट

Source : Hamara Mahanagar Desk - Post By : Rekha Joshi    Fri, Mar 17, 2023, 06:24



आज से एसटी महामंडल का निर्णय लागू
मुंबई।
पिछले 9 मार्च को महाराष्ट्र विधानमंडल में बजट पेश करते हुए उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने महिलाओं के लिए एसटी की सभी बसों के किराए में 50% की छूट (50% off) देने की घोषणा की थी। शुक्रवार 17 मार्च को एसटी महामंडल ने इस घोषणा पर अमल करते हुए महिलाओं को सभी तरह की बसों  के किराए में 50 प्रतिशत छूट देने की योजना शुरू की है। एसटी महामंडल के स्तर पर इसे "महिला सम्मान योजना" के रूप में जाना जाएगा। महामंडल को इस योजना की प्रतिपूर्ति राशि राज्य सरकार से मिलेगी।
राज्य शासन ने एसटी महामंडल के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के लिए किराए में 33% से 100% की छूट प्रदान की है। इसके पहले आजादी के अमृत महोत्सव (nectar festival) के अवसर पर राज्य शासन ने 75 साल से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की है। साथ ही 65 से 75 उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को किराए में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की है। इस अनुसार दोनों ही वर्ग को बस किराए में छूट दी जा रही है।इस छूट की प्रतिपूर्ति रकम राज्य सरकार की तरफ से महामंडल को मिल रही है।
महिला सम्मान योजना 
महिलाओं (ladies) को साधारण, मिडी, मिनी, निम आराम, नान एसी, सीटिंग- स्लीपर, शिवशाही (सीटिंग), शिवनेरी, शिवाई (साधारण-एसी) में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। यह छूट भविष्य में एसटी महामंडल के बेडे में शामिल होने वाली सभी तरह की बसों में मिलेगी। छूट केवल महाराष्ट्र राज्य की सीमा में ही मिलेगी। शहरी परिवहन पर यह छूट नहीं मिलेगी। जिन महिलाओं ने एसटी महामंडल की बसों में अग्रिम आरक्षण कराया है, उन्हें किराए की 50 फीसदी रकम वापस मिलेगी।


#महाराष्ट्र,    #उत्तर प्रदेश,    #बिहार