Gang Rape : बिहार जा रही युवती के साथ उत्तर प्रदेश में सामूहिक बलात्कार

Mon, Feb 20 , 2023, 05:42 AM

Source : Uni India

देवरिया, 20 फरवरी (वार्ता) ट्रेन से दिल्ली से बिहार (Bihar) जा रही युवती के साथ उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में देवरिया जिले के भाटपाररानी रेलवे स्टेशन के पास सामूहिक बलात्कार (Gang Rape) का सनसनीखेज घटना प्रकाश में आई है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सूत्रों के अनुसार मूल रूप से बिहार राज्य की रहने वाली करीब 21 वर्षीय युवती किसी ट्रेन से दिल्ली से बिहार जा रही थी। देवरिया जिले के भाटपार रानी रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात में युवती उतर गई। उसे किसी रिश्तेदार से मिलना था। आरोप है कि देर रात भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर ढाबा चलाने वाले एक युवक और उसके साथी ने इस युवती के साथ सामूहिक बलात्कार (Gang Rape) किया। युवती के साथ दरिंदगी इस कदर की गई कि वह खून से लथपथ और अचेतावस्था में रेलवे स्टेशन पर पड़ी मिली।
ये भी पढ़े : Myntra Brand Ambassador : तमन्ना भाटिया बनी Myntra की ब्रांड एम्बेसेडर
जीआरपी और आरपीएफ (RPF) को रेलवे स्टेशन के पास इतनी बड़ी घटना की सूचना राहगीरों से मिली। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है। पीड़िता को उपचार के लिये मेडिकल कालेज देवरिया में भर्ती किया गया है। मामले की अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups