प्रतिबंधित प्लास्टिक की थैलियों धीमी पड़ी कार्रवाई फिर होगी तेज

Source : Hamara Mahanagar Desk - Post By : Rekha Joshi    Fri, Jan 27, 2023, 07:37



मनपा की मॉल और  फेरीवालों पर होगी कठोर नजर
मुंबई।
फेरीवालों और दुकानदारों सहित मॉल आदि में प्रतिबंधित प्लास्टिक (banned plastic) की थैलियों का उपयोग खुले आम दिखाई देने लगा है। फेरीवालों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (PM SVANidhi Yojana) के तहत कर्ज दिलाने में जुटे मनपा कर्मी फिर एक बार प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वालो पर कार्रवाई करने के लिए तैयार हो गए है। मनपा के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मनपा कर्मचारियों के पास कार्रवाई करने का समय नहीं होने एक फायदा उठाकर प्रतिबंधित पल्स्टिक का उपयोग धड्ड्ले से किया जाने लगा था। मनपा के लाइसेंस विभाग के अधिकारी एक बार फिर कठोर कार्रवाई करते  दिखाई देंगे। बता दे कि  दुकानदार  हॉकर्स और सब्जी बेचने वाले प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से प्लास्टिक की थैली का इस्तेमाल कर रहे हैं।  शराब की दुकानों और मॉल में भी प्रतिबंधित प्लास्टिक की थैली का इस्तेमाल जोर शोर से हो रहा है। मुंबई में 1 जुलाई 2022 से प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पाबंदी के बावजूद मनपा इस पर रोक लगाने में नाकाम रही है। मनपा के अधिकारी खुद मान   रहे हैं कि प्रतिबंधित थैली के खिलाफ जिस तरह  कार्रवाई करनी चाहिए वैसी हो नहीं पा रही है। इसलिए दुकानदार, हॉकर्स और सब्जी विक्रेता लोगों को प्लास्टिक की थैली में सामान दे रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि शराब की दुकान और मॉल्स में भी प्लास्टिक की थैली के इस्तेमाल की शिकायत मिली है। शराब की दुकानों पर लोग बोतल और बॉटली खरीद रहे हैं जिसे दुकानदार काली थैलियों में लोगों को दे रहे हैं। वहीं मॉल्स में ग्रोसरी के सामान प्लास्टिक की थैलियों में दिए जा रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस तरह की शिकायतें भी आने लगी है जिससे अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इसके खिलाफ वे अभियान चलाएं। शराब की दुकानों (liquor stores) और मॉल्स (malls) में जाकर चेक करें और दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। साथ ही कितनी कार्रवाई हुई इसकी अगले सप्ताह रिपोर्ट सौंपे। बीएमसी ने 1 जुलाई 2022 से 23 जनवरी 2023 के बीच कार्रवाई करते हुए 4086 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया है। इस दौरान दुकानदारों, हॉकर्स एवं सब्जी वालों से 41.50 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया है। 830 लोगों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल के लिए केस दर्ज कराया गया है जबकि 20 लोगों के खिलाफ मामला कोर्ट में है।   वर्ष 2018 से सिंगल यूज प्लास्टिक बैन है। जून 2018 और जनवरी 2022 के बीच 2 लाख किलोग्राम प्रतिबंधित सामग्री को जब्त किया और हॉकरों, रेस्तरां, दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों से 5.36 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया। कोरोना संकट शुरू होने के बाद प्लास्टिक के खिलाफ अभियान धीमा पड़ गया था। उसके बाद धड़ल्ले से एकल-उपयोग प्लास्टिक बाजारों में मिलने लगा। मनपा  ने कोरोना संकट के दौरान अभियान को अस्थायी रूप से रोक दिया था। जिसे 1 जुलाई 2022 से दोबारा शुरू किया गया था ।पिछले दिनों फेरीवालों को कर्ज उपलब्ध कराने में लगे कर्मचारियों के कारण कार्रवाई धीमी पड़ थी। जिसमे अब  तेजी लाइ जाएगी।


#महाराष्ट्र,    #उत्तर प्रदेश,    #बिहार