Veer Guardian 2023 : भारत और जापान की वायु सेनाओं के बीच सैन्य अभ्यास ‘वीर गार्डियन’ संपन्न

Fri, Jan 27, 2023, 03:56

Source : Uni India

नयी दिल्ली, 27 जनवरी (वार्ता) भारत और जापान की वायु सेनाओं (India and Japan Air Forces) के बीच करीब दो सप्ताह तक चला सैन्य अभ्यास ‘वीर गार्डियन 2023’ (veer guardian 2023) गुरूवार को जापान में संपन्न हो गया जिसमें दोनों वायु सेनाओं के जांबाजों ने हवाई रण कौशल के साथ साथ सर्वोत्तम रणनीति और अनुभव भी साझा किये। वायु सेना के अनुसार दोनों देशों के बीच अपनी तरह का यह पहला सैन्य अभ्यास था। जापान की ओर से लड़ाकू विमानों एफ-2 और एफ-15 ने अभ्यास में हिस्सा लिया जबकि भारत की ओर से सुखोई-30 लड़ाकू विमान और हवा में ईंधन भरने की क्षमता से लैस आईएल-78 विमान तथा सी-17 ग्लोबमास्टर मालवाहक विमान ने अपने जौहर दिखाये।
दोनों वायु सेनाओं ने इस दौरान विभिन्न तरह के अभियानों के लिए जटिल और व्यापक हवाई करतबबाजी दिखाते हुए अभ्यास किया। दोनों ने हवाई रक्षा मिशन के लिए संयुक्त रूप से योजना और रणनीति बनायी। दोनों वायुसेनाओं के वायुसेना कर्मियों ने एक दूसरे के लड़ाकू विमानों में उडान भरी और एक दूसरे के साथ तालमेल को मजबूत किया। दोनों के बीच संवाद कार्यक्रमाें का भी आयोजन किया गया।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups