U-19 विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल: न्यूजीलैंड ने दिया 108 रनों का टारगेट

Fri, Jan 27, 2023, 03:53

Source : Hamara Mahanagar Desk

पोचेस्ट्रूम। ICC अंडर-19 विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल (ICC Under-19 Women's T20 World Cup semi-final) में भारत को जीत के लिए 108 रनों का टारगेट मिला है। जवाब में भारत ने 10 ओवर में एक विकेट पर 75 रन बना लिए हैं। सौम्या तिवारी और श्वेता सेहरावत क्रीज पर हैं।
कप्तान शेफाली वर्मा 10 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें ब्राउनिंग ने प्लिमर ने हाथों कैच कराया। पोचेस्ट्रूम में चल रहे इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 107 रन बनाए हैं। निताशा 3 रन बनाकर नाबाद लौटीं। इससे पहले जॉर्जिया प्लिमर ने 35 और इसाबेला जार्ज 26 रन बनाकर आउट हुई। भारत के लिए पार्शवी चोपड़ा ने 3 विकेट लिए हैं।

ऐसे गिरे न्यूजीलैंड के विकेट
पहला: दूसरे ओवर की तीसरी बॉल पर मन्नत ने एना ब्राउनिंग को पहले स्लिप में सौम्या तिवारी के हाथों कैच कराया।

दूसरा : तीता साधु ने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर एमा मैकलियोड को LBW कर दिया।
तीसरा : पार्शवी चोपड़ा ने 7वें ओवर की 5वीं बॉल पर इजाबेल गेज को LBW किया
चौथा: 
पार्शवी चोपड़ा ने 11वें ओवर की पहली गेंद पर कप्तान इजी शार्प को ऋषिता बसु के हाथों कैच कराया।
पांचवां : ​​​​​​पार्शवी चोपड़ा ने 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर एमा इरविन को ऋषिता बसु के हाथों कैच कराया।
छठा : केट इरविन को शेफाली वर्मा ने 16वें ओवर की पहली गेंद पर मन्नत कश्यप के हाथों कैच कराया।
सातवां : जॉर्जिया प्लिमर को अर्चना देवी ने 17वें ओवर की 5वीं बॉल पर चोपड़ा के हाथों कैच कराया।
आठवां : पेड लोगेनबर्ग रन आउट हो गईं। उन्हें बसु ने उन्हें चलता किया।
नौवां : पारी की आखिरी बॉल पर केली नाइट को श्वेता सहरावत ने रन आउट किया।

 

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups