पोचेस्ट्रूम। ICC अंडर-19 विमेंस वर्ल्ड कप (ICC Under-19 Women's World Cup) में भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला पोचेस्ट्रूम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी है। दूसरा सेमीफाइनल इसी ग्राउड पर शाम 5:15 बजे ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 29 जनवरी को शाम 5:15 बजे से पोचेस्ट्रूम में ही खेला जाएगा।
भारत की प्लेइंग इलेवन: शेफाली वर्मा (कप्तान), श्वेता सहरावत, सौम्या तिवारी, जी तृषा, ऋचा घोष (wk), ऋषिता बसु, तीता साधु, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्शवी चोपड़ा, सोनम यादवन्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: एमा मैकलियोड, एना ब्राउनिंग, जॉर्जिया प्लिमर, इसाबेला गेज़ (wk), इज़ी शार्प (c), एमा इरविन, केट इरविन, पेड लोगेनबर्ग, नताहसा कोडायरे, केली नाइट, अबीगैल हॉटन
न्यूजीलैंड पर भारत का पलड़ा भारी
न्यूजीलैंड और भारत की अंडर-19 विमेंस टीमों ने वर्ल्ड कप से पहले दिसंबर 2022 में 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली थी। यह सीरीज भारत में हुई थी। भारत ने सीरीज के सभी 5 मैच जीतकर क्लीन स्वीप किया था। ओवरऑल दोनों टीमों के बीच 5 टी-20 मैच ही खेले गए, सभी भारत ने जीते। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंडिया विमेंस टीम को ही फेवरेट माना जा सकता है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jan 27, 2023, 01:48