दादर के आरए रेजीडेंसी टावर में लगी आग

Fri, Jan 27, 2023, 10:52

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। मुंबई के दादर ईस्ट इलाके के आरए रेजीडेंसी टावर (RA Residency tower) में देर रात आग लग गई. मध्य मुंबई के दादर में एक बहुमंजिला इमारत की 22वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में बृहस्पतिवार रात आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस घटना में अभी किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अधिकारी ने कहा कि 42 मंजिला आवासीय इमारत की 22वीं मंजिल पर रात करीब साढ़े आठ बजे बंद पड़े एक फ्लैट में आग लग गई। उन्होंने बताया कि इमारत की अग्निशमन प्रणाली काम नहीं कर रही थी और दमकल एवं पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं।अधिकारी ने कहा कि छह दमकल गाड़ियों और 90 मीटर ऊंची एक क्रेन सहित अन्य उपकरणों की मदद से आग बुझाने का अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण का तत्काल पता नहीं लग सका है।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups