देवेन भारती सहित चार को राष्ट्रपति पुलिस पदक

Wed, Jan 25, 2023, 09:06

Source : Hamara Mahanagar Desk

महाराष्ट्र के 74 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक
मुंबई।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को राष्ट्रपति पुलिस पद की घोषणा की गई। महाराष्ट्र के 74 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक देने की घोषणा की गई है। मुंबई के विशेष पुलिस आयुक्त देवेन भारती (Deven Bharti) सहित चार पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक (President's Police Medal) मिले हैं। इसके अलावा 31 लोगों को पुलिस शौर्य पदक तथा 39 को पुलिस पदक से नवाजा गया है।

प्रदेश के चार अधिकारियों को विशेष सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश के चार अधिकारियों को विशेष सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति पुलिस पदक पाने वाले चार पुलिस अधिकारियों में मुंबई के विशेष पुलिस आयुक्त देवेन भारती, महाराष्ट्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अनूप कुमार सिंह, मुंबई के पुलिस उप-निरीक्षक (वरिष्ठ खुफिया अधिकारी, राज्य खुफिया विभाग, मुंबई) संभाजी देशमुख और ठाणे के पुलिस उपनिरीक्षक दीपक जाधव शामिल हैं।  31 अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा।
देशभर के विभिन्न राज्यों के कुल 901 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक देने की घोषणा की गई। 140 लोगों को वीरता के लिए पुलिस पदक, 93 लोगों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक और 668 लोगों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। 40 वीरता पुरस्कारों में से सबसे अधिक पुरस्कार 80 जवानों को आतंकवाद प्रभावित क्षेत्रों में काम करने के लिए दिए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में कार्यरत 45 जवानों को सम्मानित किया जाएगा।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups