ग्रांट रोड मुंबई सेंट्रल को नवी मुंबई थाना से जोड़ने के लिए मनपा बनाएगी एलीवेटेड रोड

Wed, Jan 25, 2023, 06:50

Source : Hamara Mahanagar Desk

खर्च होंगे 750 करोड़
तीन साल में तैयार होगा एलीवेटेड रोड
40 मिनट की दूरी 7 मिनट में होगी तय
मुंबई।
मनपा प्रशासन (municipal administration) ने दक्षिण मुंबई के ग्रांट रोड और मुंबई सेंट्रल के लोगो को थाना और नवी मुंबई को जोड़ने के लिए मनपा ने एलीवेटेड रोड बनाने का निर्णय लिया है। एलीवेटेड रोड (elevated road) को बनाने ने तीन साल का समय लगने की संभावना है। मनपा एलीवेटेड के निर्माण में 743 करोड़ 28  लाख रुपया खर्च किया जाएगा।
मनपा के ब्रिज विभाग के  अधिकारी ने बताया कि ग्रांट रोड और मुंबई सेंट्रल में रहने वाले नागरिकों को थाने और नवी मुंबई जाने के लिएं बड़ी ट्रैफिक का सामना करना पड़ता है।  मुंबई के येस्टर्न फ्री वे को ग्रांट रोड से जोड़ने के लिए एली वेटेड रोड बनाए जाने की जानकारी देते हुए बताया कि यह रोड लगभग 6 किमी की दूरी तय करेगा। ग्रांट रोड और मुंबई सेंट्रल रहने वाले नागरिको को यह 6 किमी की दूरी तय करने में लगभग 40 से 50 मिनट का समय लगता है। एलीवेटेड रोड  बन जाने से यह दूरी मात्र 6 से 7 मिनट में तय हो जाएगी। दक्षिण मुंबई से पश्चिम उपनगर के लिए बनाए जा रहे कोस्टल रोड और शिवडी नावा सेवा एम टी एच एल रोड से भी इसे जोड़ा जाएगा जिससे नवी मुंबई एयर पोर्ट जे एन पी टी जाना आसान होगा। मनपा एलीवेटेड रोड का निर्माण चार चरणों में करेगी जिससे रोड निर्माण में आसानी होगी।यह रोड अगले तीन साल में तैयार किया जाएगा। ईस्टर्न फ्री वे के  ऑरेंज गेट से कोस्टल रोड और शिवडी - न्हावा - शेवा  को जोड़ने वाले एमटीएचएल को जोड़ने के लिए  अंडरग्राउंड टनल बनाया जाएगा । एलीवेटेड रोड 4 लेन का बनाए जाने की जानकारी मनपा के ब्रिज विभाग के अधिकारियों ने दी। एलीवेटेड  रोड ईस्टर्न फ्री वे ऑरेंज गेट, जे राठोड मार्ग, जे जे फ्लाय ओव्हर, मेट्रो सिनेमा, मरिन लाईन्स,चरनी रोड आदि इलाको को होकर ग्रांट रोड तक जाएगा।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups