Movie Pathan : पठान ने बॉक्स ऑफिस में मचाया धमाल, 300 शो बढ़ाए गए

Wed, Jan 25, 2023, 03:02

Source : Uni India

नयी दिल्ली, 25 जनवरी (वार्ता) विवादों में घिरी बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण (Shah Rukh Khan and Deepika Padukone) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पठान' (movie pathan) सिनेमा घरों में रिलीज हो चुकी है और फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म का पहला शो देखने के बाद दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आयी है और उनका कहना है कि 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी और फिल्म के पहले शो के बाद एग्जीबिटर्स (Exhibitors) को 300 स्क्रीन बढ़ानी पड़ीं। जो कि अभूतपूर्व कदम है। इस तरह से अब 8000 स्क्रीन पर शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' दिखाई जा रही है।
फिल्म पठान हिंदी, तमिल और तेलुगु प्रारूपों को मिलाकर अब दुनिया भर में कुल 8000 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। इस में 5,500 घरेलू स्क्रीन और 2,500 स्क्रीन शामिल है। यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में किसी हिंदी फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी रिलीज है। शाहरुख खान की फिल्म को देश और विदेश में 7700 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था।
फिल्म 'पठान' आदित्य चोपड़ा के महत्वाकांक्षी जासूस ब्रह्मांड का एक हिस्सा है और इसमें सुपरस्टार शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups