भारत की दो डॉक्यूमेंट्री भी अवॉर्ड की दौड़ में
ऑस्कर 2023 के फाइनल नॉमिनेशन की अनाउंसमेंट कर दी गई है। इसमें भारतीय फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू (natu natu) को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग की कैटेगरी में नॉमिनेट (Nominate) किया गया है। पिछले दिनों नाटू-नाटू गाने ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी का अवॉर्ड अपने नाम किया था। जबकि क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड में RRR ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म और नाटू-नाटू गाने ने बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड जीता था।
20 कैटेगरी में ऑस्कर फाइनल नॉमिनेशन अनाउंस किए गए हैं जिनमें अवतार: द वे ऑफ वाटर और द टॉपगन मेवरिक को बेस्ट पिक्चर कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। वहीं, भारत की ऑल दैट ब्रीद्स, बेस्ट डॉक्यूमेंट्री और द एलिफेंट विस्परर्स बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट के लिए नॉमिनेट हुई हैं।
मेकर्स ने ऑफिशियल हैंडल पर जाहिर की खुशी
RRR ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'हमने इतिहास बनाया है। ये बताते हुए हमें गर्व है कि नाटू-नाटू 95वें एकेडमी अवॉर्ड की बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है।'
RRR ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- हमने इतिहास बनाया है। ये बताते हुए हमें गर्व है कि नाटू-नाटू 95वें एकेडमी अवॉर्ड की बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है।
12 से 17 जनवरी तक चली वोटिंग
ऑस्कर के लिए कुल 301 फीचर फिल्मों की लिस्ट 9 जनवरी को रिलीज की गई थी। इन सभी फिल्मों के लिए 12 से 17 जनवरी तक नॉमिनेशन वोटिंग चली । आखिरकार 24 जनवरी को लिस्ट सामने आ गई, जिसमें RRR सबसे आगे निकली। इस साल 12 मार्च 2023 को 95वीं ऑस्कर सेरेमनी होगी।
फिल्म को विदेशों में भी मिली जबरदस्त पॉपुलैरिटी
RRR केवल बॉक्स ऑफिस पर ही सुपरहिट नहीं थी, बल्कि क्रिटिक्स ने भी इस फिल्म को खूब सराहा। फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट लीड रोल में थे। इस फिल्म ने 1200 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। वहीं इसे विदेशों में भी काफी पॉपुलैरिटी मिली है। अमेरिका और जापान में इस फिल्म को सबसे ज्यादा पसंद किया गया।
ऑस्कर रेस लिस्ट में शामिल थीं कई भारतीय फिल्में
RRR और द लास्ट शो के अलावा ऑस्कर रिमाइंडर लिस्ट में कांतारा, गंगूबाई काठियावाड़ी, द कश्मीर फाइल्स, रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट, मराठी फिल्म मैं वसंतराव, तुझ साथी कही ही, इराविन निझल और विक्रांत रोना जैसी फिल्में शामिल थीं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jan 24, 2023, 08:27