बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती देने वाले श्याम मानव की सुरक्षा बढ़ाई

Mon, Jan 23, 2023, 02:58

Source : Uni India

नागपुर, 23 जनवरी। बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) को चुनौती देने वाले अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति (Superstition Eradication Committee) के उपाध्यक्ष श्याम मानव की सुरक्षा अचानक बढ़ा दी गई है। यह कदम उन्हें जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उठाया गया है। श्याम मानव को पहले भी सुरक्षा मिली हुई थी, लेकिन अब इसे और ज्यादा बढ़ा दिया गया है। पहले श्याम मानव की सुरक्षा में महाराष्ट्र स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट के 2 जवान तैनात रहते थे। इनके पास हथियार भी होता था। लेकिन अब उनके साथ SPU के 2 जवानों के अलावा दो गनमैन और 3 पुलिसकर्मी भी मौजूद रहेंगे। यानी अब उनकी सुरक्षा में 4 बंदूकधारी रहेंगे। श्याम मानव नागपुर के सरकारी आवास रवि भवन में पिछले कई दिनों से रुके हुए हैं। यही से वे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए उन्हें चुनौती देते आए हैं। बता दें कि हाल ही में सुरेश भट (Suresh Bhat) सभागृह में हुए श्याम मानव के कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने हंगामा किया था। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव ने धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती दी थी कि अगर वो उनके बीच दिव्य दरबार लगाते हैं और चमत्कार करके दिखाते हैं तो वो उन्हें 30 लाख रुपये देंगे। समिति का कहना था कि धीरेंद्र शास्त्री 'दिव्य दरबार' नाम से जो सभा करते हैं, उसमें दो कानूनों का उल्लंघन होता है। पहला 2013 का महाराष्ट्र का जादू-टोना विरोधी कानून और दूसरा 1954 का ड्रग्स एंड रेमेडीज एक्ट।
श्याम मानव ने कहा, 'मैंने कभी धर्म या भगवान के खिलाफ कभी कोई बात नहीं की। ना ही मैंने कभी धीरेंद्र शास्त्री महाराज के बारे में कुछ अपशब्द कहे हैं। मैं तो सिर्फ उन लोगों के खिलाफ हूं, जो धर्म के नाम पर लोगों को ठगते हैं। मैं उन अंधविश्वासों के बारे में बात करता हूं, जो धर्म के नाम पर फैलाए जा रहे हैं।'

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups