T20 WC IND vs SL: महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने श्रीलंका को चटाई धूल

Sun, Jan 22, 2023, 08:35

Source : Hamara Mahanagar Desk

U-19 Women T20 World Cup IND vs SL : महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने बड़ी जीत हासिल की है। अपने आखिरी सुपर-6 मैच में टीम इंडिया (Team India) ने श्रीलंका (Sri Lanka) को 7 विकेट से हराया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 59 रन ही बना सकी। भारतीय महिला टीम ने 8 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही टीम सेमीफाइनल में पहुंचने की रेस में बनी हुई है। भारतीय महिला टीम (Indian Women's Team) की गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। मैच की पहली ही गेंद पर श्रीलंका को पहला झटका लगा। इसके बाद टीम का संघर्ष जारी रहा। उन्होंने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 59 रन बनाए। टीम के लिए कप्तान विस्मी गुणरत्ने ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए। 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए उमय रत्नायके ने 36 गेंदों पर 13 रन बनाए। इन दोनों के अलावा एक भी बल्लेबाज 10 के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। भारत के लिए पार्शवी चोपड़ा ने 4 ओवर में 5 रन देकर 4 विकेट लिए जबकि मन्नत कश्यप ने 2 विकेट लिए। भारतीय कप्तान शेफाली वर्मा ने एक छक्का और एक चौका लगाया लेकिन 10 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हो गईं। ऋचा घोष भी अच्छी नहीं रहीं, पहली गेंद पर चौका जड़कर दूसरी गेंद पर आउट हो गईं। चौथे नंबर पर खेलने उतरी सौम्या तिवारी ने शानदार पारी खेली। सौम्या ने 15 गेंदों में नाबाद 28 रन बनाए। इस पारी में 5 चौके शामिल थे। उन्होंने 7.2 ओवर में टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। इस जीत के साथ ही टीम सेमीफाइनल में पहुंचने की रेस में बनी हुई है।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups