विदेशी मुद्रा भंडार 10.42 अरब डॉलर बढ़कर 572 अरब डॉलर पर

Sun, Jan 22, 2023, 11:05

Source : Uni India

मुंबई, 22 जनवरी (वार्ता) विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण भंडार, विशेष आहरण अधिकार (SDR) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास आरक्षित निधि में भारी वृद्धि से देश का विदेशी मुद्रा भंडार 13 जनवरी को समाप्त में 10.42 अरब डॉलर बढ़कर 572 अरब डॉलर पर पहुंच गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 1.26 अरब डाॅलर घटकर 561.6 अरब डॉलर पर रहा था।
रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 13 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार (foreign exchange reserves) के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 9.1 अरब डॉलर की बढ़त लेकर 505.5 अरब डॉलर पर पहुंच गयी। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार में 1.11 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 42.9 अरब डॉलर हो गया। इसी तरह आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 14.7 करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 18.4 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास आरक्षित निधि 8.6 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 5.2 अरब डॉलर पर हो गई।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups