तिब्बत हिमस्खलन : मरने वालों की संख्या बढ़कर 28 हो गई

Sat, Jan 21, 2023, 11:28

Source : Uni India

बीजिंग, 21 जनवरी (वार्ता/स्पूतनिक) पश्चिमी चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में हिमस्खलन (snow avalanche) से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। चीन सेंट्रल टेलीविजन (cctv) ने स्थानीय आपातकालीन सेवाओं के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। मीडिया ने बताया कि न्यिंगची जिले में बचाव अभियान में 236 परिवहन और विशेष वाहनों के साथ 1,300 बचावकर्ता शामिल थे। खोज एवं बचाव अभियान समाप्त हो गया है।
मेडोग काउंटी (Medog County) के जन सुरक्षा कार्यालय को मंगलवार शाम एक आपातकालीन चेतावनी मिली। हिमस्खलन ने मेडोग और मेनलिंग काउंटी को जोड़ने वाले राजमार्ग पर एक सुरंग के प्रवेश द्वार को अवरुद्ध कर दिया था जिससे सुरंग के अंदर लोग और कारें फंस गई थीं।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups