मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत

Thu, Jan 19, 2023, 09:26

Source : Hamara Mahanagar Desk

मानगांव, 19 जनवरी। मुंबई-गोवा हाईवे (Mumbai-Goa Highway) पर भीषण सड़क हादसा (road accident) हुआ है। यहां एक कार और ट्रक के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई। इसमें 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक 4 साल का बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरू करा दिया। स्थानीय लोगों की मदद से हादसे में घायल बच्चे को कार से निकालकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया है।
पुलिस के मुताबिक यह हादसा रायगढ़ जिले के मानगांव के पास मुंबई-गोवा हाइवे पर सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ है। ईको कार में सवार होकर नौ लोग मुंबई से गोवा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कार और ट्रक के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई है। इनमें चार महिलाएं व पांच पुरुष शामिल हैं। हालांकि इसी कार में सवार एक चार साल का बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups