दावोस में 1 लाख 40 हजार करोड़ के निवेश करार

Wed, Jan 18, 2023, 08:32

Source : Hamara Mahanagar Desk

एक लाख रोजगार के अवसर बनेंगे
मुंबई।
दोवास में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में महाराष्ट्र राज्य ने विभिन्न कंपनियों के साथ तकरीबन 1 लाख 40 हजार करोड़ रुपए (40 thousand crores) के निवेश करार किए। दो दिन के दावोस दौरे से मुंबई लौटे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने भरोसा जताया कि इन निवेशकों के प्रोजेक्ट जल्द शुरू होंगे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र निवेश के लिए निवेशकों का पसंदीदा राज्य है, क्योंकि इतनी बड़ी संख्या में महाराष्ट्र के दावोस में पहली बार समझौते हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में औद्योगिक विकास की भारी संभावनाएं हैं और सरकार संभावित निवेशकों का खुले दिल से स्वागत करती है। सरकार निवेशकों को हर प्रकार का सहयोग प्रदान करेगी। शिंदे ने कहा कि उच्च प्रौद्योगिकी और बुनियादी ढांचा क्षेत्र में 54,276 करोड़ रुपए के एमओयू किए गए हैं। इससे 4,300 लोगों को रोजगार मिलेगा। सूचना प्रौद्योगिकी और वित्तीय प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में 32,414 करोड़ रुपए के समझौते हुए हैं, जिनसे 8,700 लोगों को नौकरी मिलेगी। वहीं नवीकरणीय ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्रों में 46,000 करोड़ रुपए के समझौते हुए हैं, जिनसे 4,500 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा इस्पात निर्माण क्षेत्र में 2,200 करोड़ रुपए का निवेश होगा, जिससे 3,000 लोगों को नौकरी मिलेगी और 1,900 करोड़ रुपए का समझौता कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में हुआ है, जिससे 600 लोगों को रोजगार मिलेगी। उन्होंने कहा एमओयू सिर्फ कागजों पर नहीं रहेंगे और भूमि को चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शिंदे का मुंबई हवाई अड्डे पर उनके समर्थकों और मंत्रियों- शंभुराज देसाई और दीपक केसरकर ने स्वागत किया।
वहीं उद्योग मंत्री उदय सामंत ने ऑनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि महाराष्ट्र में 1 लाख 40 हजार करोड़ के निवेश से  राज्य में 1 लाख रोजगार के अवसर बनेंगे। सामंत ने कहा कि दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के कितने सामंजस्य करेगी, इसे लेकर सभी में उत्सुकता थी। इस अनुसार हमने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। जर्मनी की कई कंपनियों से हमारी मुलाकात हुई और उन्होंने राज्य में 300 करोड़ के निवेश का वादा किया है।
उद्योग मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र पवेलियन में 30 घंटे बिताए। दो दिनों में 1 लाख 40 हजार करोड़ रुपए के एमओयू साइन किए गए। इससे एक लाख रोजगार सृजित होंगे। जो एमओयू साइन हुए, उनमें अमेरिका की बर्कशायर हैथवे 16 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। बोकारो इंडिया प्रा. लिमिटेड कंपनी पांच हजार करोड़ की लागत से चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने जा रही है। ग्रीनको सोलर और हाइड्रो प्रोजेक्ट्स में 12,000 करोड़, आईसीडी मेडिकल टेक्निकल कैपिटल 16,000 करोड़, महिंद्रा इलेक्ट्रिक ईवी सेक्टर्स में 10,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इस परियोजना का विस्तार नासिक में किया जाएगा और इसके लिए छह हजार करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। न्यू एरा गैसीफिकेशन विदर्भ के चंद्रपुर में 20 हजार करोड़, निप्पॉन 20 हजार करोड़, लक्जमबर्ग डाटा सेंटर में 12 हजार करोड़ का निवेश करेगा। इस मौके पर कौशल विकास के लिए बर्कले यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू साइन किया गया।  

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups