महाराष्ट्र की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव घोषित

Wed, Jan 18, 2023, 05:52

Source : Hamara Mahanagar Desk

पिंपरी चिंचवड, कसबा पेठ की रिक्त सीटों पर 27 फरवरी को चुनाव
मुंबई।
राज्य की दो विधानसभा सीटों पिंपरी चिंचवड (Pimpri Chinchwad) और कसबा पेठ पर उपचुनाव (by-election) कार्यक्रम घोषित किया गया है। पुणे जिले की इन दोनों सीटों पर आगामी 27 फरवरी को चुनाव होगा। पिंपरी-चिंचवड के भाजपा विधायक लक्ष्मण जगताप और कसबा पेठ की भाजपा विधायक मुक्ता तिलक के निधन की वजह से रिक्त इन सीटों पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं। इन सीटों पर बुधवार को भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम घोषित किया।
विधानसभा की पिंपरी चिंचवड और कसबा पेठ सीटों के लिए मतदान 27 फरवरी को होगा। नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी मुद्दत 7 फरवरी है। 8 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 10 फरवरी तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। मतों की गणना 2 मार्च को होगी। 31 जनवरी को चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी।
महाराष्ट्र में ऐसी परंपरा है कि किसी सांसद या विधायक के निधन के बाद उस सीट पर होने वाले उपचुनाव में आम तौर पर विपक्ष की तरफ से उम्मीदवार खड़ा नहीं किया जाता है। पिंपरी-चिंचवड के भाजपा विधायक लक्ष्मण जगताप और कसबा पेठ की भाजपा विधायक मुक्ता तिलक के निधन से रिक्त इन सीटों पर चुनाव निर्विरोध होगा, या विपक्ष की तरफ से प्रत्याशी मैदान में उतारे जाएंगे? यह देखना अहम होगा।  
चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार है
चुनाव की अधिसूचना: 31 जनवरी 2023
नामांकन पत्र भरने की आखिरी तारीख: 7 फरवरी
नामांकन पत्रों की जांच: 8 फरवरी
नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख: 10 फरवरी
मतदान: 27 फरवरी
मतगणना 2 मार्च

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups