रांची, 25 दिसंबर (वार्ता)। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के प्रदेश कार्यालय (state office) में आज प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश (MP Deepak Prakash) की अध्यक्षता में कोर ग्रुप के सदस्यों,प्रदेश पदाधिकारियों,जिला अध्यक्षों,जिला प्रभारियों,मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक संपन्न हुई। इससे पहले पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने जगन्नाथपुर मंदिर में भगवान जगन्नाथ की पूजा की और श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी की जयंती के अवसर पर विधानसभा परिसर स्थित श्रद्धेय अटल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद 11बजे प्रदेश कार्यालय के प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रमों को प्रदेश कार्यालय में सुना। तत्पश्चात प्रदेश की बैठक में शामिल हुए। राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में श्री बंसल का यह पहला झारखंड प्रवास था। प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कोर कमेटी सदस्यों, पदाधिकारियों,जिला अध्यक्षों,जिला प्रभारियों की बैठक को संबोधित करते हुए श्री बंसल ने कहा कि झारखंड में भाजपा की अनुकूलता है। इसलिए चुनौतियां भी हैं जिसे हम सब मिलकर अवसर में बदलें।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की सोच में व्यापक परिवर्तन आया है। आज भाजपा गांव, गरीब,किसान,दलित,आदिवासी ,पिछड़े,वंचित सभी समाज की पार्टी है। पार्टी आज सर्व व्यापी, सर्व स्पर्शी और सर्व समावेशी है।उन्होंने कहा कि भाजपा केलिए कोई भी अछूत नहीं है। हमें भारत की प्रगति ,उन्नति और विकास में सबको सहभागी बनाते हुए आगे बढ़ते जाना है। तभी मोदी जी के सबका साथ सबका विकास,सबका विश्वास ,सबका प्रयास का मंत्र सार्थक होगा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Dec 25 , 2022, 10:18 AM