शिमला, 25 दिसंबर (वार्ता)। हिमाचल (Himachal) के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) को रविवार को भारतीय जनता पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया जिसके बाद उनके विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने का रास्ता साफ हो गया है। राज्य के भाजपा विधायक दल (BJP Legislature Party) की आज बैठक में विधायकों ने एकमत होकर श्री ठाकुर को विधायक दल का नेता चुना। बैठक में पार्टी के नवनिर्वाचित 25 विधायक, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे, हिमाचल प्रभारी अविनाश राय खन्ना व सह प्रभारी संजय टंडन भी मौजूद रहेे। है। उल्लेखनीय है कि इससेे पूर्व विधायक दल नेता पद के लिए सतपाल सती और विक्रम ठाकुर के नाम की भी चर्चा थी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Dec 25 , 2022, 05:47 AM