नई दिल्ली, 24 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 108वें दिन आज सुबह दिल्ली पहुंच गई। भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) सुबह छह बजे फरीदाबाद के एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन से शुरू हुई और हरियाणा और दिल्ली की सीमा पर स्थित बदरपुर मेट्रो स्टेशन पर यात्री दल के साथ चल रहा तिरंगा समारोहपूर्वक दिल्ली को सौंपा गया।
झंडा समारोह भारत जोड़ो यात्रा में शुरू से ही एक राज्य से दूसरे राज्य में प्रवेश के समय इसी तरह से आयोजित किया जा रहा है। यात्री दल के साथ केरल से चल रहा तिरंगा गांधी करीब 3600 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर 26 जनवरी को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में लाल चौक पर फहराएंगे। दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा को विश्राम दिया गया है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार दिल्ली से यात्रा अब तीन जनवरी को आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इस बीच यात्रा में चल रहे सभी 62 कंटेनरों की यहां मरम्मत की जाएगी और उत्तर भारत के मौसम के अनुसार इन कैंटनरों में हीटर आदि लगाने की व्यवस्था की जाएगी।
Rahul Gandhi sticks to his "love shop" narrative as Bharat Jodo Yatra enters Delhi
— ANI Digital (@ani_digital) December 24, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/OV4WB79viX#BharatJodoYarta #RahulGandhi #Delhi pic.twitter.com/RicolsM7ZY



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Dec 24 , 2022, 09:14 AM