जयंत पाटिल के निलंबन को लेकर विपक्ष ने विधानसभा की कार्यवाही का किया बहिष्कार

Fri, Dec 23 , 2022, 03:18 AM

Source : Uni India

नागपुर, 23 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र में विपक्षी दलों ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के खिलाफ कथित तौर पर असंसदीय बयान देने के कारण राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) विधायक जयंत पाटिल को शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित किये जाने के विरोध में शुक्रवार को विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार किया। विधान भवन के बाहर आज बैठे विपक्षी दलों ने एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडनवीस सरकार और अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
राकांपा नेता अजीत पवार (Ajit Pawar) ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने कार्यवाही का बहिष्कार करने का फैसला किया है क्योंकि पाटिल को बिना किसी कारण के निलंबित कर दिया गया है।
कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा,“हमने कार्यवाही से दूर रहने का फैसला किया है क्योंकि हमें बोलने की अनुमति नहीं है।” शिवसेना (ठाकरे गुट) के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा,“चूंकि विपक्ष ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाया है, इसलिए विपक्षी सदस्यों को निशाना बनाया जा रहा है।” कुछ समय बाद विधान सभा में कार्यवाही भी ठप हो गयी। महत्वपूर्ण बात यह है कि राकांपा नेता जयंत पाटिल, राकांपा सुप्रीमो शरद पवार के करीबी माने जाते हैं। जब श्री पाटिल मंत्री थे, तब उन्होंने वित्त, गृह और जल संसाधन जैसे विभागों को संभाला था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups