शिंदे गुट ने भी किया ठाणे बंद
मुंबई, 17 दिसंबर। महापुरुषों के बार-बार हो रहे अपमान के मुद्दे पर आज शनिवार को मुंबई में महाविकास आघाड़ी (Mahavikas Aghadi) का महामोर्चा निकाला जा रहा है। इस महामोर्चा का नेतृत्व शिवसेना के ठाकरे गुट से उद्धव ठाकरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) की ओर से अजित पवार और कांग्रेस की ओर से नाना पटोले कर रहे हैं। यह मोर्चा सुबह 11 बजे से रिचर्डसंस क्रूडास कंपनी से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पास टाइम्स ऑफ इंडिया बिल्डिंग तक निकाला जाएगा। इसके विरोध में महापुरुषों और देवी-देवताओं के अपमान के मुद्दे को लेकर ही बीजेपी भी मुंबई में ही ‘माफी मांगो आंदोलन’ कर रही है।
बीजेपी के इस आंदोलन में सांसद, विधायक और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) गुट की 'बालासाहेबांची शिवसेना' ने भी ठाणे बंद करवा दिया है। मुंबई में महाविकास आघाड़ी के महामोर्चा का जवाब शिंदे गुट ने ठाणे बंद करवा कर दिया है। ठाणे में परिवहन सेवाएं बंद हैं। सिर्फ ऑटो रिक्शा शुरू है। इस वजह से मुंबई और ठाणे का जनजीवन आज सुबह से प्रभावित हो रहा है। मुंबई में ट्रैफिक में कुछ बदलाव किए गए हैं। कई जगह वैकल्पिक मार्गों से अपने डेस्टिनेशन तक जाने की सूचना दी गई है। महामोर्चा को ध्यान में रखते हुए मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने कुछ सड़कों को आवाजाही के लिए बंद किया है और वैकल्पिक सड़कों से जाने का निर्देश दिया है आज रिचर्डसंस क्रूडास मिल, सर जे.जे. फ्लाई ओवर, डॉ. दादाभाई नौरोजी रोड, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, टाइम्स ऑफ इंडिया से गुजरने वाली सड़कें बंद हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Dec 17 , 2022, 11:17 AM