पटना 14 दिसंबर (वार्ता) बिहार विधानसभा में आज शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन जहरीली शराब कांड (spurious liquor case) को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों पर जमकर बरसे जाने के बाद जबरदस्त हंगामा हुआ।
विधानसभा (Assembly) की बुधवार को कार्यवाही शुरू होने के बाद भाजपा सदस्य जहरीली शराब कांड के मुद्दे पर जमकर नारेबाजी करते हुए पोस्टर के साथ सदन के बीच में आ गए। उन्होंने पूर्ण शराबबंदी वाले राज्य बिहार में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की हुई मौत के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया। इस पर मुख्यमंत्री श्री कुमार आग-बबूला हो गये और भाजपा विधायकों की ओर इशारा करते हुए उन्हें अपना मुंह बंद करने के लिए कहा।
मुख्यमंत्री ने सदन में जारी हंगामे को लेकर विपक्षी सदस्यों को शराबी करार दिया और कहा कि वे ही शराब बेचने में सहायक हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का आचरण गंदा है और इसे अब बिहार में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा इस मुद्दे पर अपना रुख और भाषा दोनों बदल रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें (भाजपा को) उन्होंने सम्मान दिया लेकिन अब अपना रुख बदलकर वे खुद को बर्बाद कर रहे हैं।
कुमार ने कहा कि भाजपा के कहने पर सदन के अंदर शराब न पीने का संकल्प लिया गया था लेकिन अब कुछ समस्या सामने आने पर वे मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री सदन से बाहर चले गए।
#WATCH बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य विधानसभा में अपना आपा खो बैठे क्योंकि विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने छपरा में जहरीली शराब से हुई मौतों के मद्देनजर राज्य सरकार के शराब बंदी पर सवाल उठाया। pic.twitter.com/JgI3XBQHMG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 14, 2022



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Dec 14 , 2022, 03:52 AM