'भारत जोड़ो यात्रा' सवाईमाधोपुर में भाड़ोति से शुरू

Wed, Dec 14 , 2022, 10:15 AM

Source : Uni India

सवाईमाधोपुर 14 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) राजस्थान में दसवें दिन आज सुबह सवाईमाधोपुर जिले के भाडोति से शुरू हुई। यात्रा में बुधवार को भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, कई मंत्री एवं विधायक तथा पार्टी पदाधिकारी राहुल गांधी के साथ चल रहे है। भारत जोड़ो यात्रा में अलग-अलग वर्ग एवं क्षेत्रों के लोग जुड़ रहे हैं और आज रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर डा एन रघुराम राजन यात्रा से जुड़े। इस दौरान डा राजन राहुल गांधी के साथ चले और आर्थिक मुद्दों आदि पर चर्चा की।
यात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और इसके प्रति लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्रा का दस बजे बामनवास के बाढ़श्यामपुरा टोंड (Badshyampura Tond) में पहुंचकर दोपहर का विश्राम होगा। इसके बाद अपराह्न साढ़े तीन बजे से यात्रा फिर शुरू होगी जो शाम साढ़े छह बजे दौसा जिले में प्रवेश करेगी और लालसोट के बगड़ी गांव चौक पहुंचेगी जहां राहुल गांधी नुक्कड़ सभा करेंगे। इसके बाद लालसोट के पास बीलोना कलां में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा।

#WATCH राजस्थान: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत सवाई माधोपुर के भाडोती से की। pic.twitter.com/x3N5Bd6rxY

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 14, 2022

 

 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups