पन्ना/दमोह, 13 दिसंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को लेकर आपत्तिजनक बयान देने के मामले में मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता राजा पटेरिया (Raja Patria) को पन्ना जिला पुलिस ने आज सुबह दमोह जिले के हटा से गिरफ्तार (Arrested) कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पटेरिया को हटा पुलिस की मदद से सुबह उनके निवास से गिरफ्तार किया गया। पन्ना जिले की पवई पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई के लिए अपने साथ लेकर पवई आयी।
हटा से विधायक रह चुके राजा पटेरिया का कल से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे मोदी की हत्या करने संबंधी बयान दे रहे हैं। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं की तीखी प्रतिक्रियाएं आयीं और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा गृह मंत्री डाॅ नरोत्तम मिश्रा ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा था। कल ही पवई थाने में पटेरिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी।
पटेरिया का यह वीडियाे एक दो दिन पुराना पवई का बताया गया है, जिसमें वे कुछ लोगों को संबोधित करते हुए मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहने संबंधी बात कहते हुए सुने जा रहे हैं। मामला बढ़ता देख पटेरिया ने एक वीडियो संदेश के जरिए सफाई देने की भी कोशिश की और कहा कि वे मोदी की 'राजनैतिक हत्या' की बात कह रहे थे।
MP Congress leader Raja Pateria detained over his 'kill Modi' remarks
— ANI Digital (@ani_digital) December 13, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/LkzuJZAb9p#RajaPateria #Congress #MadhyaPradesh pic.twitter.com/O8i6gXSm88



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Dec 13 , 2022, 09:22 AM