नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (वार्ता)। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की नेता डिंपल यादव (dimple yadav) ने लोकसभा के सदस्य के रूप में सोमवार को शपथ ग्रहण की। अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही शुरु करते ही लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह (General Secretary Utpal Kumar Singh) से श्रीमती डिंपल को शपथ दिलाने के लिए बुलाने को कहा। इसके साथ ही श्रीमती डिंपल ने तीसरी बार लोकसभा की सदस्य ग्रहण की। श्रीमती यादव उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से हाल में हुए उपचुनाव में विजय होकर संसद में पहुंची है। यह सीट समाजवादी पार्टी के प्रमुख रहे मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण खाली हुई थी। श्रीमती डिंपल यादव मुलायम सिंह यादव की बहू तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी है। सपा नेता डिंपल यादव इससे पहले कन्नौज से 2012 और 2014 में भी समाजवादी पार्टी के टिकट से लोकसभा सदस्य के रूप में चुनकर संसद पहुंची थी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Dec 12 , 2022, 11:46 AM