हेलीपैड ग्राउंड में चल रही शपथ ग्रहण की तैयारियां
गुजरात (Gujarat) में ऐतिहासिक जीत के बाद आज नई सरकार (new government) का गठन होने जा रहा है। भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) लगातार दूसरी बार राज्य के सीएम पद की शपथ लेंगे। भूपेंद्र पटेल के साथ 20 कैबिनेट मंत्री भी अपने पद की शपथ ले सकते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा भाजपा के कई नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने रिकॉर्ड 156 सीटें जीती हैं। कांग्रेस के खाते में सिर्फ 17 सीटें ही आई, जबकि आम आदमी पार्टी ने 5 सीटों पर जीत हासिल की। हेलीपैड ग्राउंड में चल रही शपथ ग्रहण की तैयारी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Dec 12 , 2022, 10:17 AM