बहुसंख्यकों को अपने हक की लड़ाई खुद लड़नी होगी : डा. पल्लवी

Sun, Dec 11 , 2022, 09:35 AM

Source : Uni India

जौनपुर 11 दिसंबर (वार्ता)। अपना दल (Apna Dal) की विधायक डॉ पल्लवी पटेल (MLA Dr Pallavi Patel) ने कहा कि आत्म सम्मान से जीने के लिए अपने हक की लड़ाई खुद लड़नी होगी। सरकारें आपको कुछ नहीं देगी। इसके लिए कमेरा समाज को एकजुट होकर मजबूती के साथ आगे आना होगा और बहुसंख्यक ओं को अपने हक की लड़ाई खुद लड़नी होगी। सिराथू विधायक डॉ पल्लवी पटेल रविवार को जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर (Mungarabadshahpur) में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि अपना दल स्वयं मजबूत पार्टी है। डॉ. सोनेलाल पटेल की विचारधारा को लगातार आगे बढ़ाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता तन-मन-धन से लगे हुए हैं। आगे कहा कि आगामी होने वाले निकाय चुनाव मे पार्टी मजबूती के साथ लड़ेगी । उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव 2024 लोकसभा चुनाव का सेमी फाइनल होगा।कार्यकर्ता अभी से ही कमर कस लें। उन्होंने कहा कि रोजगार, शिक्षा, रोड याद तभी होगा जब हम लोग संगठित होकर सत्ता में पहुंचेंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups