भोपाल, 11 दिसंबर (वार्ता)। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Dr. Narottam Mishra) ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former Chief Minister Kamal Nath) पर तंज कसते हुए आज कहा कि जनता उनका सच जानती है और काठ की हांडी एक बार ही चढ़ती है। डॉ मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ द्वारा इन दिनों की जा रही घोषणाओं को लेकर तंज़ कसा है। उन्होंने कहा कि श्री कमलनाथ के कसमे-वादे सब बातें हैं, बातों का क्या। जनता सच जानती है। कांठ की हांडी वैसे भी एक बार ही चढ़ती है और वह चढ़ चुकी है। गृह मंत्री ने कहा कि चुनाव निकट आते ही श्री कमलनाथ फिर से झूठी घोषणाएं करने में जुट गए हैं। अब लगातार झूठ बोलने से प्रदेश कि जनता भ्रमित नहीं होने वाली। श्री कमलनाथ ने कल अपने ट्वीट में कहा था कि कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों की कर्जमाफी की जाएगी। इसके बाद आज उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा बंद की गई सरकारी कर्मचारियों की पेंशन को मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही फिर बहाल किया जाएगा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Dec 11 , 2022, 05:19 AM