हिमाचल प्रदेश, 11 दिसंबर। सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) ने हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर (Governor Rajendra Arlekar) ने शिमला के रिज मैदान में सुक्खू को सीएम पद की और अग्निहोत्री (Agnihotri) को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई। सुक्खू के शपथग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई सीनियर नेता मौजूद रहे।
हिमाचल के नए डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने शपथ लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम पहली कैबिनेट बैठक में जनता से किए गए अपने वादों को पूरा करेंगे। पुरानी पेंशन योजना बहाल होगी। पहले लोग कहते थे कि कांग्रेस किसी भी राज्य में सत्ता में नहीं आएगी, लेकिन आज हमने बीजेपी का रथ बंद कर दिया है। इस समारोह में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, (Rahul Gandhi) प्रियंका गांधी वाड्रा, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, भूपेश बघेल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राजीव शुक्ला, प्रतिभा सिंह समेत कई सीनियर नेता मौजूद थे।
शिमला: सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर की मौजूदगी में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।#HimachalCM pic.twitter.com/J6iy6A4HOY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 11, 2022
शिमला: मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।#HimachalPradesh pic.twitter.com/mosbPgP2W2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 11, 2022



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Dec 11 , 2022, 02:43 AM