जयपुर, 11 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी, (Rahul Gandhi) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) हिमाचल प्रदेश के नये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आज शिमला पहुंचे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा के 95वें दिन की शुरुआत सुबह छह बजे करने के बाद तेरह किलोमीटर की पदयात्रा के बाद शिमला के लिए रवाना हुए।
गहलोत एवं पायलट भी शिमला के लिए रवाना हुए और तीनों नेता मुख्यमंत्री शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए शिमला पहुंच गए। समारोह के बाद राहुल गांधी वापस राजस्थान लौट आयेंगे और रविवार की शेष नौ किलोमीटर की अपनी शाम की पदयात्रा पूरी करेंगे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Dec 11 , 2022, 01:36 AM