आंध्र प्रदेश, 11 दिसम्बर। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी (Chief Minister Jagan Mohan Reddy) की बहन और वाईएसआरटीपी (YSRTP) पार्टी प्रमुख शर्मिला रेड्डी (Sharmila Reddy) को आधी रात को गिरफ्तार कर लिया गया। तेलंगाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया।
उन्होंने टीआरएस सरकार (TRS Govt) के खिलाफ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का आह्वान किया है। तेलंगाना की टीआरएस सरकार (TRS Govt) ने शर्मिला रेड्डी को प्रजाप्रस्थानम में पदयात्रा की अनुमति नहीं दी। इसके विरोध में शर्मिला ने शुक्रवार सुबह से अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया। शुक्रवार से उन्होंने अन्न-जल त्याग दिया। इससे उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ती गई। अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि शर्मिला का ब्लड प्रेशर और शरीर में ग्लूकोज का स्तर काफी बढ गया है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Dec 11 , 2022, 09:43 AM