बॉलीवुड इंडस्ट्री  की इन एक्ट्रेसों ने लगाया बोल्डनेस का तड़का 

Thu, Dec 08, 2022, 10:18

Source : Hamara Mahanagar Desk

 बॉलीवुड इंडस्ट्री  की इन एक्ट्रेसों ने लगाया बोल्डनेस का तड़का 


Bollywood News: मनोरंजन से भरी टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री हमेशा सी लोगों को आकर्षित करती रही है। लोग अपकमिंग फिल्मों, सीरियल, सीरीज आदि की खबरों को लेकर तो खुद को अपडेट रखते ही हैं। इसके अलावा फैंस को अपने पसंदीदा सेलिब्रिटी के बारे में जानने की भी खासा दिलचस्पी होती है। सेलिब्रिटी भी अपने फैंस का साथ तस्वीरों आदि के माध्यम से खुद से जुड़ी अपडेट साझा करते रहते हैं। 
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्रियों में से एक हैं। पर्दे पर जहां वह अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं, तो वहीं सोशल मीडिया पर उनके बोल्ड लुक फैंस के होश उड़ा देते हैं। आज एक्ट्रेस ने एथनिक वियर में तस्वीरें साझा की हैं लेकिन हमेशा की तरह उनके लुक में बोल्डनेस का तड़का लगा हुआ है। 
अभिनेत्री जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपने काम से लेकर वेकेशन तक की जानकारी साझा करती रहती हैं। एक्ट्रेस इस समय छुट्टियों का लुत्फ उठा रही हैं और आज एक्ट्रेस ने फ्लोरल वन पीस बिकिनी में हॉट लुक में तस्वीरें शेयर की हैं। उनके बैकग्राउंड में समंदर और आसमान के क्षितिज का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है। 
अभिनेत्री अनन्या पांडे भी अक्सर अपने कातिल अंदाज से इंटरनेट का टेंपरेचर हाई कर देती हैं। आज एक्ट्रेस ने मिनी स्कर्ट में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। लाइट ब्लश मेकअप में एक्ट्रेस ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं, वहीं अपने किलर पोज से वह फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा रही हैं। 
अभिनेत्री करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने अपने काम से तो लोगों का दिल जीता ही है साथ ही अपने लुक्स से भी लोगों को दीवाना बनाया है। एक्ट्रेस ने आज रेड कलर के जैकेट्स और मैचिंग टाउजर में तस्वीरें साझा की हैं। इस बॉस लेडी लुक में एक्ट्रेस के टशन और स्वैग के साथ पोज करते देखा जा सकता है। 
अवनीत कौर इस समय जापान में छुट्टियां बिता रही हैं और खूबसूरत तस्वीरों के जरिए वहां बिताए पलों को साझा कर रही हैं। आज एक्ट्रेस ने वहां के ट्रेडिशनल आउटफिट किमोनो में तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत सी जापानी गुड़िया लग रही हैं। 
टीवी और बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री मौनी रॉय ने ने आज अपने पति सूरज नांबियार संग रोमांटिक अंदाज में तस्वीरें साझा की हैं। उन्हें लाइट पर्पल कलर की शॉर्ट ड्रेस में देखा जा सकता है जबकि सूरज नांबियार व्हाइट टी शर्ट और शॉट्स में नजर आ रहे हैं।  
अभिनेत्री दीया मिर्जा 40 के बाद भी बेहद खूबसूरत लगती हैं, वहीं उनकी सादगी और चेहरे की मुस्कान इस खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। आज एक्ट्रेस ने पर्पल कलर के फुल स्लीव सूट में अपनी तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उनका शोख अंदाज नजर आ रहा है।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups