प्रसपा का सपा में विलय, शिवपाल यादव ने उठाया समाजवादी पार्टी का झंडा

Thu, Dec 08, 2022, 02:59

Source : Hamara Mahanagar Desk

मैनपुरी, 08 दिसंबर। शिवपाल यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (pragatishil Samajwadi Party) का विलय समाजवादी पार्टी में कर दिया है। खुद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सपा का झंडा उन्हें देते हुए उनका विलय पार्टी में कराया। शिवपाल यादव ने ये झंडा अपनी गाड़ी पर लगा लिया है। इस विलय की पटकथा तो काफी पहले ही लिखी जा चुकी थी, लेकिन इसका औपचारिक ऐलान आज यानी गुरुवार को मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव की मतगणना के साथ हुआ है। हालांकि मतगणना अभी जारी है इसमें भी डिंपल यादव की जीत का भी औपचारिक ऐलान होना बाकी है।
मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली होने वाली इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने उनकी बहू और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) को टिकट दिया। उम्मीदवार के ऐलान के चंद दिनों बाद समाजवादी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, जिसमें चाचा शिवपाल यादव का नाम भी शामिल था। इसी समय से कयास लगने लगे थे कि जल्द शिवपाल अपनी पार्टी का विलय सपा में कर देंगे, उसी सपा में जिससे टूट कर उन्होंने अलग पार्टी बनाई थी।
मैनपुरी उपचुनाव के दौरान प्रचार करते हुए जिस तरह के बयान शिवपाल यादव की ओर से आ रहे थे, उससे साफ लग रहा था कि उनके और अखिलेश यादव के बीच दूरियां मिट गई हैं और अब यादव कुनबा एक साथ है। अब यादव परिवार की बहू डिंपल यादव की जीत के साथ ये कुनबा और मजबूत हो गया है। मैनपुरी में मतगणना अभी जारी है, डिंपल यादव पौने दो लाख वोटों से बढ़त बनाई हुई हैं।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups