शिंदे-फडणवीस सरकार पर जयंत पाटिल का हमला, कहा...

Thu, Dec 08 , 2022, 02:40 AM

Source : Uni India

मुंबई, 08 दिसंबर (वार्ता) नेशनल कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष एवं पूर्व जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल (Jayant Patil) ने गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि शिंदे-फडणवीस सरकार (Shinde-Fadnavis government) सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की समस्याएं सुलझााने में नाकामयाब रही है।
पाटिल ने मीडियाकर्मियों से कहा कि इस सरकार के रहते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास की गलत व्याख्या की । महाराष्ट्र की कई परियोजनाओं को गुजरात ले जाया जा रहा है और इससे राज्य के लोगों में असंतोष है। इसके विरोध में महा अघाड़ी सरकार 17 दिसंबर को मार्च निकाल रही है और एनसीपी की बैठक में भी इस पर विचार किया जायेगा।
पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद चल रहे हैं। कर्नाटक सरकार महाराष्ट्र सरकार पर लगातार आरोप लगा रही है, महाराष्ट्र के वाहनों को आग लगायी जा रही है और राज्य सरकार कर्नाटक के बैंकों को व्यापार दे रही है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, क्या महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री आत्मसम्मान के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच वोट बंटने का फायदा भाजपा को मिला।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups