शिमला, 08 दिसंबर। आठ विधानसभा क्षेत्रों वाले शिमला जिला (Shimla District) में कांग्रेस पार्टी का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। रूझानों में कांग्रेस पार्टी आठ में सात सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा ने एकमात्र चौपाल सीट पर बढ़त बनाई है। रामपुर सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला चल रहा है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक कुसुंपटी सीट से भाजपा मंत्री सुरेश भारद्वाज कांग्रेस के अनिरूद्व सिंह से आठ हजार मतों से पिछड़ गए हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे व कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण सीट से आठ हजार मतों से आगे हैं। इसी तरह शिमला शहरी से कांग्रेस के हरीश जनार्था (Harish Janartha) दो हजार, ठियोग से कांग्रेस के कुलदीप राठौर 2300, रोहड़ू से कांग्रेस के मोहन ब्राक्टा आठ हजार, जुब्बल से कांग्रेस के रोहित ठाकुर 3600 मतों से आगे चल रहे हैं। रामपुर सीट पर कांग्रेस के नंद लाल मात्र 98 मतों से आगे हैं। चौैपाल सीट पर भाजपा के बलबीर वर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के रजनीश किमटा पर 3 हजार की बढ़त बना ली है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Dec 08 , 2022, 02:02 AM