गांधीनगर, 08 दिसम्बर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के गृह राज्य गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनती नजर आ रही है। गुजरात विधानसभा (Gujarat Legislative Assembly) के लिए चल रही मतगणना के ताजा रुझानों के अनुसार भाजपा गुजरात में 146 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इस तरह राज्य में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। इन रुझानों से गुजरात में भाजपा सातवीं बार सरकार बनाने जा रही है।
ताजा रुझान के अनुसार गुजरात की 182 विधानसभा सीटों में 176 के रुझान मिल चुके हैं जिनमें भाजपा 146 तथा कांग्रेस 19, आम आदमी पार्टी छह , समाजवादी पार्टी एक, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन एक और निर्दलीय तीन सीटों पर बढत बनाए हुए है।
#WATCH गुजरात: चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के मुताबिक भाजपा 152 सीटों पर आगे चल रही है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांधीनगर में जश्न मनाया। #GujaratElections pic.twitter.com/1aJj6HzAsK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2022
Source : Uni India - Post By : suhas Thu, Dec 08, 2022, 10:48